Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhGovernmentNational NewsPoliticsRaipurState & Local News

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मीडिया का अभूतपूर्व बहिष्कार: 25 साल में पहली बार ‘कैमरा डाउन’, मोबाइल प्रतिबंध से पत्रकारों में आक्रोश…

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में मीडिया का अभूतपूर्व बहिष्कार: 25 साल में पहली बार ‘कैमरा डाउन’, मोबाइल प्रतिबंध से पत्रकारों में आक्रोश…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन मीडिया और विधानसभा प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई। पत्रकार दीर्घा में मीडिया कर्मियों के मोबाइल फोन ले जाने पर अचानक प्रतिबंध लगा दिए जाने से नाराज पत्रकारों ने सदन की कार्यवाही के कवरेज का बहिष्कार करते हुए कैमरा डाउन कर दिया। यह घटना राज्य विधानसभा के 25 साल के इतिहास में पहली बार देखने को मिली। इस फैसले के बाद सियासत भी गरमा गई है।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की कोशिश है।

मीडिया कर्मियों का कहना है कि अब तक वे मोबाइल फोन के माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज और सदन की कार्यवाही से जुड़ी ताज़ा जानकारियां तुरंत भेजते रहे हैं। अचानक मोबाइल प्रतिबंध लगाने से खबरों के संकलन और प्रसारण में गंभीर परेशानी हो रही है। पत्रकारों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मोबाइल के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती, तब तक विधानसभा की कार्यवाही का कवरेज बहिष्कार जारी रहेगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button