Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational News

जनादेश परब: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर के पुलिस लाइन खोखरा में 22 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम व विशाल आमसभा, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल…

जनादेश परब: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का होगा आयोजन

जनादेश परब में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे शामिल

जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज, आयोजन को लेकर किये जा रहें व्यापक व्यवस्थाएँ

सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

जांजगीर-चांपा/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत 22 दिसम्बर को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्याें पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button