Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhRaipurState & Local News

तमनार में पुलिस की टीम पर हमला: TI घायल, बस-कार फूंकी,जिंदल कोयला खदान विरोधी आंदोलन हुआ हिंसक, देखिए Video…

  • तमनार में जिंदल कोयला खदान विरोधी आंदोलन हिंसक
  • पुलिस–ग्रामीणों में झड़प, पथराव और आगजनी
  • थाना प्रभारी घायल, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल कोयला खदान के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया। धरना हटाने पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच तमनार सीएचपी चौक पर जमकर झूमाझटकी हुई, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, धरना समाप्त कराने गई पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके के लिए रवाना हो गए।

उग्र प्रदर्शन के दौरान जिंदल कंपनी की एक बस और एक कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। आगजनी और पथराव की घटनाओं से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर हालात पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि धरना हटाने की कार्रवाई के दौरान एक सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण के घायल हो जाने के बाद विवाद और अधिक भड़क गया। इसी घटना के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा उग्र रूप ले बैठा और आंदोलन हिंसक हो गया।

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर कथित रूप से नियमविरुद्ध हुई जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं, शनिवार को तमनार सीएचपी चौक पर चल रहे इसी आंदोलन के दौरान हालात बिगड़े।

फिलहाल पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। संवेदनशील हालात को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button