Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

घर के बाहर खड़ी गाड़ी का कटा टोल टैक्स, वाहन मालिक ने नैला पुलिस चौकी में की शिकायत,जांजगीर चांपा में फास्ट टैगिंग सिस्टम पर उठे सवाल…

  • घर के बाहर खड़ी गाड़ी का कटा टोल टैक्स, वाहन मालिक ने नैला पुलिस चौकी में की शिकायत,जांजगीर चांपा में फास्ट टैगिंग सिस्टम पर उठे सवाल…

जांजगीर-चांपा:- खड़ी गाड़ी का टोल टैक्स कटने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, ग्राम सरखों, वार्ड क्रमांक-06, जिला जांजगीर-चांपा निवासी विजेन्द्र साहू ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है,

शिकायतकर्ता विजेन्द्र साहू के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को सुबह 8:18 बजे उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पारा घाट टोल प्लाजा से 80 रुपये टोल कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। इससे पहले सुबह 8:03 बजे भी गाड़ी पार होने का मैसेज आया। जबकि उस समय उनकी गाड़ी सीजी-11 बीएल 4069 उनके घर के बाहर खड़ी हुई थी। उन्होंने गाड़ी के घर पर खड़े होने का जीपीएस लोकेशन सहित फोटो भी सुरक्षित रखा है।

विजेन्द्र साहू ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी-11 बीएल 4069 केवल उनके नाम से ही पंजीकृत है और इसका उपयोग उनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं करता, ऐसे में टोल प्लाजा पर गाड़ी के गुजरने का मैसेज आना गंभीर संदेह पैदा करता है।

उन्होंने आशंका जताई है कि या तो उनके वाहन नंबर का दुरुपयोग किसी अन्य वाहन पर किया जा रहा है, अथवा टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा गलत तरीके से टोल काटा गया है। इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उनके वाहन नंबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना या दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी।

इस मामले की प्रतिलिपि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को भी सूचनार्थ भेजी है। फिलहाल मामला चर्चा में है और लोग टोल सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button