
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
जांजगीर-चांपा पुलिस का स्पष्टीकरण: नड्डा जी के वक्तव्य को लेकर की गई शिकायत खारिज, मामला न्यायालय में विचाराधीन…
- जांजगीर-चांपा पुलिस का स्पष्टीकरण: नड्डा जी के वक्तव्य को लेकर की गई शिकायत खारिज, मामला न्यायालय में विचाराधीन…
जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया कि आवेदक विकास तिवारी, निवासी ब्राह्मणपारा आजाद चौक रायपुर द्वारा 1 जनवरी 2026 को थाना जांजगीर में एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पुलिस ग्राउंड जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जीराम घाटी की घटना को लेकर दिए गए वक्तव्य के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस के अनुसार, उक्त प्रकरण में पूर्व से ही थाना दरभा, जिला बस्तर में अपराध पंजीबद्ध है, जिसकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की जा चुकी है और वर्तमान में मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। चूंकि आवेदक की शिकायत भी इसी विषय से संबंधित थी, इसलिए उसे खारिज कर दिया गया है तथा इसकी सूचना आवेदक को ऑनलाइन माध्यम से दे दी गई है।



