Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

भाजपा युवा मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य व ऐतिहासिक स्वागत, आकाश बोले – युवा मोर्चा है पार्टी की रीढ़, आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों सीटें जीतने का लिया संकल्प…

  • भाजपा युवा मोर्चा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य व ऐतिहासिक स्वागत, आकाश बोले – युवा मोर्चा है पार्टी की रीढ़, आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों सीटें जीतने का लिया संकल्प…

जांजगीर–चांपा जिला भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रथम आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया, इस अवसर पर जांजगीर के प्रमुख चौक–चौराहों शारदा चौक, नेताजी चौक और कचहरी चौक में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष बनने के बाद जांजगीर पहुंचे आकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथियों ने हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया है और आगे भी इसी एकजुटता के साथ पार्टी के सभी दायित्वों को पूरा किया जाएगा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

अपने संबोधन में आकाश सिंह ने जांजगीर-चांपा जिले की राजनीतिक स्थिति पर भी खुलकर बात रखी, उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं है, ऐसे में युवा मोर्चा की भूमिका और जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है, और जब रीढ़ मजबूत होती है तभी संगठन मजबूत और सशक्त बनता है। यदि रीढ़ कमजोर हो जाए तो संगठन को झुकने में देर नहीं लगती।

आकाश सिंह ने अपने सभी साथियों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि आज जो उत्साह और ऊर्जा युवा मोर्चा में दिखाई दे रही है, वह हमेशा बनी रहनी चाहिए, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जांजगीर-चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक बनाना ही युवा मोर्चा का संकल्प है उन्होंने कहा कि जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता, तब तक संगठन चैन से नहीं बैठेगा और लगातार पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।

अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने भावुक शब्दों में कहा—“चिराग वहीं जलाओ जहां अंधेरा गहरा है। आज हमारी तीनों विधानसभाएं अंधेरे में हैं और अब जिम्मेदारी हम सबकी है कि वहां चिराग जलाएं और भारतीय जनता पार्टी को तीनों सीटों पर विजय दिलाकर विधानसभा तक पहुंचाएं ” कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश, संकल्प और संगठन के प्रति समर्पण साफ झलकता नजर आया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button