
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
जांजगीर-चांपा में चक्का जाम पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, मछुआरा समिति के 21 नामजद आरोपियों पर कोतवाली में अपराध दर्ज, एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश..
- जांजगीर-चांपा में चक्का जाम पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, मछुआरा समिति के 21 नामजद आरोपियों पर कोतवाली में अपराध दर्ज, एसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश…
जांजगीर-चांपा:- जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा मेन रोड में चक्का जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मछुआरा समिति के सदस्यों द्वारा किए गए चक्का जाम को लेकर 21 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बिना अनुमति मेन रोड पर बैठकर आवागमन बाधित करते हुए चक्का जाम किया गया, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सीताराम अहिरवार, सहायक मत्स्य अधिकारी सहायक संचालक मछली पालन, कुलीपोटा में पदस्थ हैं। उन्होंने थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 03.02.26 को दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग कार्यालय के सामने मेन रोड के किनारे विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान समिति के लोगों द्वारा मेन रोड पर बैठकर आने-जाने वाले लोगों को बाधित किया गया और चक्का जाम कर दिया गया।
प्रार्थी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, गाली-गलौज की गई तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। चक्का जाम के कारण लगभग तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आम जनता को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 221, 126(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रकरण में घटनास्थल पर उपस्थित अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने तथा चक्का जाम कर आम जनजीवन बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
*आरोपियों के नाम*
1- नवीन धीवर
2- गायत्री गायग्वाल
3- ओम प्रकाश धीवर
4- बुधराम धीवर
5- भोजराम धीवर
6- दामोदर धीवर
7- राकेश महंत निवासी कुलीपोटा
8- शिवकुमार धीवर निवासी गोधना
9- करन
10- विजय धीवर
11- सरिता धीवर पति समारु धीवर
12- मीना धीवर
13- मोनू धीवर निवासी कोसा
14- अहिल्या धीवर पति लक्ष्मी प्रसाद निवासी कोसा
15- सविता धीवर निवासी बलौदा
16- सरिता धीवर पति नारद धीवर निवासी घडोला
17- रामकुमार
18- गोवर्धन धीवर पिता राम भरोस निवासी लछनपुर
19- सहसराम
20- धनबाई धीवर निवासी भोजपुर चाम्पा
21- अन्य आरोपी



