Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

पामगढ़ तहसील में ACB की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, धान केंद्र प्रभारी की शिकायत पर हुई ट्रैप कार्रवाई…

  • पामगढ़ तहसील में ACB की बड़ी कार्रवाई,
  • नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,
  • धान केंद्र प्रभारी की शिकायत पर हुई ट्रैप कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा:- पामगढ़ तहसील कार्यालय में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार और एक पटवारी को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है,

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी स्थित धान खरीदी केंद्र के प्रभारी से किसी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की थी, परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया और आज योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया.

जैसे ही तय रकम 35 हजार रुपए नायब तहसीलदार और पटवारी को दी गई, एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, मौके पर रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है और दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल एसीबी की कार्रवाई जारी है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button