Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, किसानों को मिला अतिरिक्त दो दिन का समय, 05 और 06 फरवरी तक होगी धान खरीदी, देखे सीएम ने क्या कहा Video..

  • धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, किसानों को मिला अतिरिक्त दो दिन का समय, 05 और 06 फरवरी तक होगी धान खरीदी, देखे सीएम ने क्या कहा Video.

रायपुर:- प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को राहत देते हुए धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिवस की अनुमति प्रदान की गई है, अब किसान 05 और 06 फरवरी 2026 तक अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।

यह अतिरिक्त सुविधा तीन श्रेणियों के किसानों को दी गई है। पहली श्रेणी में वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका सत्यापन नहीं हो पाया। दूसरी श्रेणी में वे किसान हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया। वहीं तीसरी श्रेणी में ऐसे किसान शामिल हैं, जिन्हें 28, 29 एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर सके थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों पर बारदाना एवं हमालों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है और यह स्पष्ट करता है कि सरकार किसानों की उपज के सुरक्षित, सुचारु और समयबद्ध विक्रय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button