Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

स्कूल में बच्चों से भरवाया गया पानी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज..

  • स्कूल में बच्चों से भरवाया गया पानी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज..
  • जांजगीर-चांपा में कार्रवाई की मांग तेज

जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। अकलतरा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैसतरा सबरिया डेरा में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों से पानी भरवाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चों से बाल्टियों में पानी भरवाकर उसे ढुलवाया जा रहा था। जिन हाथों में पेन और कॉपी होनी चाहिए, उन हाथों में पानी से भरी बाल्टियां नजर आईं। यह दृश्य न केवल शिक्षा की प्राथमिकता पर सवाल उठाता है, बल्कि बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन की ओर भी संकेत करता है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के समय इस तरह के कार्यों में लगाना गलत है और इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। स्कूल में मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रबंधन की होती है, न कि विद्यार्थियों की।

वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर नजरें टिकी हुई हैं। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और संबंधित प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

अब देखना यह होगा कि समाचार के प्रकाशन और वीडियो के वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं और क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाती है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button