Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Knowledge & CareerChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने किया पुलिस कार्यालय और साइबर थाना भ्रमण, एसपी कार्यालय में जाना कानून व्यवस्था का संचालन और साइबर सुरक्षा के गुर…

  • डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने किया पुलिस कार्यालय और साइबर थाना भ्रमण…
  • एसपी कार्यालय में जाना कानून व्यवस्था का संचालन और साइबर सुरक्षा के गुर…

जांजगीर:- डेस्टिनेशन इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर के कक्षा 6वीं से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने 20 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और साइबर थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया, इस अवसर पर छात्रों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था के संचालन तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पुलिस विभाग के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कंट्रोल रूम से जिले के विभिन्न थानों को निर्देश जारी करने की प्रक्रिया तथा आपात स्थिति में कानून व्यवस्था को कैसे प्रभावी ढंग से संचालित किया जाता है, इसकी विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक से आईपीएस अधिकारी बनने की प्रक्रिया को लेकर प्रश्न पूछे। इस पर उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर सतत परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने मिलिट्री, नेवी और एयर फोर्स सेवाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने उत्साहवर्धक उत्तर देते हुए मार्गदर्शन किया।

साइबर थाना भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक ने साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।

इस शैक्षणिक भ्रमण में संस्था प्रमुख रवि शंकर निर्मलकर, उप प्राचार्य श्रीमती श्रद्धा निर्मलकर सहित शिक्षकगण — शिवम सर, आशीष सर, संजय सर, मनीष सर, मनीष देवांगन सर, सुशीला मैडम, वर्षा मैडम, राजेश्वरी मैडम, प्रतीक्षा मैडम, बाबा भैया और दिनेश सर उपस्थित रहे, सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए पुलिस प्रशासन और साइबर सुरक्षा की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button