Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

सोलर प्लांट के विरोध में विधायक का अनोखा प्रदर्शन, पोस्टर पहनकर सदन पहुँचीं चातुरी नंद…

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज उस वक्त हलचल मच गई, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद पोस्टर पहनकर सदन में पहुंचीं।

मामला सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जंगलबेड़ा का है, जहां पिछले 15 दिनों से निर्माणाधीन सोलर प्लांट का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना से उनकी कृषि भूमि, जल स्रोत और आजीविका पर असर पड़ेगा।

विधायक चातुरी नंद ने सदन में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांगों पर सुनवाई नहीं होती और उनकी सहमति नहीं ली जाती, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।

उनका यह अनोखा विरोध पूरे सदन में चर्चा का विषय बन गया। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस भी देखने को मिली। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाती है और जंगलबेड़ा के ग्रामीणों को राहत मिलती है या नहीं।

वीडियो देखने के लिए लिंक टच करे..https://www.instagram.com/reel/DVJBZjaiOV4/?igsh=MXJ3eXNqaWxlNHpsZQ==

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button