Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPolitics

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राकेश रूपवानी बने जिला मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर…

 

  • भाजपा नेता राकेश रूपवानी बने जिला मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जहां राकेश रूपवानी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जांजगीर-चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने अहम निर्णय लेते हुए भाजपा नेता राकेश रूपवानी को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राकेश रूपवानी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी, अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा गया है।

राकेश रूपवानी ने इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button