Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPolitics

युवा कांग्रेस में नई नियुक्ति, महेंद्र कश्यप बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती…

  • महेंद्र कश्यप बने जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष..

जांजगीर-चांपा:- जिला युवा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महेंद्र कश्यप को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति युवा कांग्रेस कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है। जारी दस्तावेज के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुमति से की गई है। संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले में कुल 10 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें महेंद्र कश्यप का नाम भी शामिल है।

इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि महेंद्र कश्यप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता से करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

ज्ञात हो कि संगठन द्वारा लगातार युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महेंद्र कश्यप जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के छोटे सुपुत्र हैं एवं प्रत्येक संगठनात्मक गतिविधि में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है। जिला युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं इष्ट मित्रों ने महेंद्र कश्यप को इस नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button