
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPolitics
युवा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, जांजगीर- चांपा में 60 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति, संगठन को मजबूत करने जिला स्तर पर नई टीम तैयार…
- युवा कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक विस्तार,
- जांजगीर-चांपा में 60 से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्ति
- संगठन को मजबूत करने जिला स्तर पर नई टीम तैयार…
जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने 10 कार्यकर्ताओं को जिला उपाध्यक्ष, 6 को ब्लॉक अध्यक्ष, 16 को जिला महासचिव और 30 कार्यकर्ताओं को जिला सचिव नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




