Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

युवा कांग्रेस की नई टीम तैयार, देवराज सिंह चंदेल को मिला बड़ा पद, बनाएं गए जिला महासचिव, संगठन होगा और मजबूत…

 

  • युवा कांग्रेस की नई टीम तैयार, देवराज सिंह चंदेल को मिला बड़ा पद, बनाएं गए जिला महासचिव, संगठन होगा और मजबूत…

जांजगीर-चांपा जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में युवा कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाते हुए देवराज सिंह चंदेल को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति युवा कांग्रेस कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुमति से की गई है। संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले में कुल 16 कार्यकर्ताओं को जिला महासचिव बनाया गया है, जिसमें देवराज सिंह चंदेल का नाम भी शामिल है।

देवराज सिंह चंदेल वर्तमान में जांजगीर नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद भी हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। सभी ने विश्वास जताया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button