
खपरी हत्याकांड: 48 घंटे में सुलझी गुत्थी, मुखौटा पहनकर घर में घुसे आरोपी, चोरी के दौरान दंपति की हत्या 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा खुलासा….
- खपरी डबल मर्डर का खुलासा: होली का मुखौटा पहनकर वारदात को दिया अंजाम,
- नशे में धुत आरोपियों ने चोरी की नियत से की हत्या, मुख्य आरोपी सहित मददगार भी गिरफ्तार…
- खपरी डबल मर्डर केस का खुलासा: होली का मुखौटा पहनकर दो नशेड़ियों ने दंपति की हत्या, चोरी की नीयत से घुसे थे घर में...
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, गांव के ही दो नशेड़ियों ने होली का मुखौटा और नकली बाल पहनकर वृद्ध साहू दंपति की हत्या की थी, वारदात के दौरान घर में चोरी की नीयत से छत के रास्ते घुसे आरोपियों ने जागने पर बुजुर्ग दंपति पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद पुलिस ने करीब 50 निगरानी बदमाशों की सूची बनाकर जांच शुरू की, मौके पर मिले खून सने पैरों के निशान के आधार पर परिजनों से भी पूछताछ की गई, जांच के दौरान मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल के हाथ में चोट के निशान मिलने पर पुलिस को अहम सुराग मिला, पूछताछ में सामने आया कि तीन दिन पहले मृतक के घर शादी में फोटोग्राफी करने के दौरान आरोपियों ने घर की रेकी की थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी गजेंद्र पाल और उसके साथी सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, वहीं आरोपी को फरार कराने में मदद करने के आरोप में गजेंद्र पाल के पिता सहित दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल, सोने की चैन और अन्य सामान जब्त किया गया है, पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए होली का मुखौटा और नकली बाल का इस्तेमाल किया था, जिसके साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।



