Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Janjgir–ChampaChhattisgarhState & Local News

शासकीय उद्यानों में आम फल बहार की नीलामी का शेड्यूल जारी 13 से 20 अप्रैल तक विभिन्न विकासखंडों में होगी नीलामी, इच्छुक नागरिक ले सकते हैं भाग…

 

  • शासकीय उद्यानों में आम फल बहार की नीलामी के लिए तिथि निर्धारित
  • इच्छुक व्यक्ति नीलामी में ले सकते हैं भाग

जांजगीर-चांपा / कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर द्वारा आम फल बहार की नीलामी को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न शासकीय उद्यानों में लगे आम फलों की नीलामी 13 से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी और सभी नीलामियां प्रतिदिन दोपहर 2 बजे होगी।

जारी कार्यक्रम अनुसार विकासखण्ड बलैदा के शासकीय उद्यान रोपणी चारपारा में 13 अप्रैल को, विकासखंड अकलतरा के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 15 अप्रैल को, विकासखंड नवागढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी पुटपुरा में 16 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनडीह के करनौद रोपणी के लिए सहायक संचालक उद्यान जांजगीर (कुलीपोटा) में 17 अप्रैल को एवं विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार में 20 अप्रैल को दोपहर 02 बजे नीलामी रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ऑन सीजन होने के कारण आम पौधों में फलन बहुत अच्छी है। अतः नीलामी लेने के इच्छुक व्यक्ति नीलामी से पूर्व संबंधित रोपणियों में जाकर फसल का अवलोकन कर सकते है। नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व दोपहर 2 बजे तक संबंधित स्थल में जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ पहचान पत्र लाना आवश्यक है। इच्छुक नागरिकों से समय-सीमा का पालन करते हुए नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button