
जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली फेक, सरकार ने किया खंडन, किसी विमान के मिसिंग होने की पुष्टि नहीं, एटीसी से भी नहीं मिली जानकारी, जंगल के धुएं को लेकर फैली अफवाह, प्रशासन कर रहा जांच…
- जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली फेक, सरकार ने किया खंडन
- किसी विमान के मिसिंग होने की पुष्टि नहीं, एटीसी से भी नहीं मिली जानकारी
- जंगल के धुएं को लेकर फैली अफवाह, प्रशासन कर रहा जांच
कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है, इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है । राज्य सरकार की ओर से खंडन जारी कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है । इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है ।
कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास के मुताबिक छत्तीसगढ़ एयर ट्रैफिक कंट्रोल से किसी विमान के मिसिंग होने की जानकारी नहीं है। जहां प्लैन क्रैश की बात की जा रही है वह इलाका उड़ीसा और झारखंड से भी जुड़ता है, लिहाजा वहां के एटीसी से भी बात की गई है, किसी ने कोई एयरक्राफ्ट के मिसिंग की बात नहीं कही। छत्तीसगढ़ में फ्लाइंग क्लब नहीं है, उड़ीसा और झारखंड में है, लिहाजा उनसे भी बात की गई, लेकिन किसी ने अपने किसी विमान के गुम होने की बात नहीं बताई, इससे लगता है कि ये सूचना फेक है। किसी ने किसी विमान को गिरते भी नहीं देखा है। सोशल मीडिया में दो स्टील फोटो और जंगल से उठते धुएं से यह अफवाह फैल गई कि कोई विमान क्रैश हुआ है, जंगल में इस तरह का धुआं फारेस्ट फायर में भी लगता है। हमारे यहां जंगल में आग लगती रहती है, लिहाजा ये भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। लेकिन फिर भी हम ड्रोन और वन कर्मियों के जरिए जहां से धुआं उठ रहा है वहां जांच कर रहे हैं।




