
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
करही गांव में देर रात फायरिंग, लूट के प्रयास में युवक की मौत, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, एक घायल जांजगीर-चांपा में दहशत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी….
- करही गांव में देर रात फायरिंग, लूट के प्रयास में युवक की मौत
- नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर चलाई गोली, एक घायल
- जांजगीर-चांपा में दहशत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी….
जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट की नीयत से घर में दाखिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर की है। देर रात बदमाशों ने घर में घुसते ही परिवार को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी एक फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप की मौत हो गई, वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है।घटना के बाद घायल आशुतोष को तुरंत बिर्रा अस्पताल के बाद जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई मदद के लिए बाहर न निकल सके।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।विधायक पहुंचे जिला अस्पताल… करही गांव में सम्मेलाल कश्यप के घर हुए गोलीकांड के बाद हालात का जायजा लेने विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। बता दें कि सम्मेलाल कश्यप कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष और व्यवसायी हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर जांजगीर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच चुकी है और घटना की जांच में जुट गई है।




