Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

बिर्रा थाना क्षेत्र में जुए का खुला खेल, पुलिस पर संरक्षण के आरोप, गांवों में लाखों की बाजी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नदारद, सूचना लीक से बच निकलते जुआरी, प्रशासन पर उठे सवाल…

बिर्रा थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ, पुलिस पर संरक्षण के आरोप — गांवों में बढ़ी चिंता

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध जुए का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। बिर्रा, घिवरा, सिलाडीह, तालदेवरी और सोनादह समेत कई गांवों में बड़े स्तर पर जुआ फड़ संचालित होने की खबरें सामने आई हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, लाखों रुपए के इस जुए का संचालन कथित तौर पर कुछ स्थानीय आरक्षकों के संरक्षण में किया जा रहा है। यही वजह है कि लगातार शिकायतों और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि बिर्रा के ही आसपास के युवक अलग-अलग स्थानों पर रोजाना जुआ फड़ लगवा रहा है, जहां जांजगीर, अकलतरा, बलौदा, चांपा, पामगढ़ और शिवरीनारायण सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में जुआरी पहुंचते हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जुआ संचालकों का सूचना तंत्र बेहद मजबूत बताया जा रहा है। जैसे ही पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए निकलती है, पहले ही सूचना लीक हो जाती है और जुआरी मौके से फरार हो जाते हैं। इसके लिए थाना से लेकर जुआ स्थल तक नजर रखने वाले लोगों को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जुआ संचालक “नाल” के नाम पर रोजाना 20 से 30 हजार रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। जुआरियों को बनाए रखने के लिए मौके पर पानी, सिगरेट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
यह पूरा मामला न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि गांवों के सामाजिक ताने-बाने को भी प्रभावित कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और क्या इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी रोक लग पाती है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button