Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड की मांग तेज, भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने पहल, विधायक ने एसपी को लिखा पत्र, जल्द निर्माण की उम्मीद…

  • जांजगीर-चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड की मांग तेज
  • भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने पहल
  • विधायक ने एसपी को लिखा पत्र, जल्द निर्माण की उम्मीद

जांजगीर-चांपा:- भीषण गर्मी के बीच शहर के ट्रैफिक सिग्नलों पर खड़े राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने पहल शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 के विधायक व्यास कश्यप ने पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा को पत्र लिखकर नगर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों के पास शेड (छाया शेड) निर्माण कराने की मांग की है।

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और कई स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद रहने या लंबा इंतजार होने के कारण लोगों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इससे आमजन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी लंबे समय से ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड लगाने की मांग की जा रही है, ताकि धूप और गर्मी से राहत मिल सके।

विधायक ने पत्र में आग्रह किया है कि नगर के सभी प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर शीघ्र शेड निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को आवागमन के दौरान सुविधा मिल सके और गर्मी से बचाव हो सके।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button