Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhEducation & JobsJanjgir–ChampaState & Local News

29 अप्रैल को आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट, दोपहर 2:30 बजे 10वीं-12वीं के नतीजे होंगे जारी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी आधिकारिक जानकारी…

  • 29 अप्रैल को आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट
  • दोपहर 2:30 बजे 10वीं-12वीं के नतीजे होंगे जारी
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी आधिकारिक जानकारी

Chhattisgarh Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट दोपहर 02:30 बजे जारी किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यह जानकारी दी.

 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट किया कि कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे. यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है.इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएंं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित है

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button