Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

बलौदा के पीएमश्री स्कूल की प्रधान पाठक निलंबित, बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रभावित करने और धार्मिक प्रार्थना कराने के आरोप, अनुदान राशि में गड़बड़ी और फर्जी बिल-वाउचर का मामला भी आया सामने..

 

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक पर स्कूल में बच्चों को हिन्दू संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने तथा धर्मांतरण के लिए प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि विद्यालय में राष्ट्रगान की जगह धार्मिक प्रार्थनाएं कराई जा रही थीं।

मामला जनसमस्या निवारण शिविर में उठने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।प्राथमिक जांच में स्कूल की अनुदान राशि में गड़बड़ी, फर्जी बिल-वाउचर लगाने और रिश्तेदारों के नाम पर राशि आहरित करने जैसे वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए हैं।

वहीं बलौदा थाना पुलिस ने बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button