
जांजगीर-नैला में भगवान झूलेलाल चौक निर्माण को मिली मंजूरी, सिंधु समाज में खुशी की लहर, नगर पालिका परिषद की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, सिंधु युवा समिति ने अध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों का जताया आभार..
- जांजगीर-नैला में भगवान झूलेलाल चौक निर्माण को मिली मंजूरी, सिंधु समाज में खुशी की लहर
- नगर पालिका परिषद की आमसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
- सिंधु युवा समिति ने अध्यक्ष, पार्षदों और अधिकारियों का जताया आभार
जांजगीर चांपा:- विगत 2,3 वर्षों से नगर में झूलेलाल चौक की लगातार मांग, सिंधु युवा समिति के द्वारा की जा रही थी, जिसे नगर पालिका जांजगीर नैला द्वारा 6-5-2026 जांजगीर नैला पालिका में हुई परिषद की आम सभा बैठक में इस मांग को रखा गया, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं सभी सम्माननीय पार्षदों ने सर्वसम्मति से नगर में भगवान झूलेलाल चौक बनाने की अनुमति को पास करने का निर्णय लिया गया।
सिंधु युवा समिति के द्वारा सभी सम्माननीय अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवं अधिकारीगण को आभार व्यक्त किया गया। सिंधु युवा समिति का यह प्रयास सफल हुआ जिसमें मुख्य रूप से राकेश रूपवानी, मुकेश बजाज, गौरव बजाज, दीपक गुरनानी, विक्की बजाज का विशेष योगदान रहा। नगर में झूलेलाल चौक की स्वीकृति मिलने पर पूरे सिंधु समाज में खुशी एवं हर्ष का माहौल रहा, पूरे सिंधु समाज के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी गई। पूरे समाज के द्वारा यह संकल्प लिया गया की नगर में भव्य एवं आकर्षक झूलेलाल चौक का निर्माण करेंगे जिसमें पूरे समाज के द्वारा सहयोग किया जाएगा।
6 मई का दिन पूरे सिंधु समाज के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, नगर के टहलनी परिवार, खत्री परिवार, सीतलानी परिवार, संतवानी परिवार, गुरनानी परिवार,बजाज परिवार, रूपवानी परिवार, चावला परिवार, तलवानी परिवार, सभी सिंधु परिवार ने पूरी नगरपालिका टीम को विशेष आभार व्यक्त किया। युवा समिति; राकेश रूपवानी, मुकेश बजाज, दीपक गुरनानी, गौरव बजाज, विक्की बजाज, चीनी गुरुनानी, के द्वारा भी आभार व्यक्त किया गया नगर पालिका जांजगीर नैला को।




