Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsBusiness & IndustryChhattisgarhState & Local News

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का भावुक कर देने वाला संदेश..पढ़े वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में क्या लिखा है…

  • वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का भावुक कर देने वाला संदेश..पढ़े वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने संदेश में क्या लिखा है 

सुना था वक्त अक्सर इम्तिहान लेता है, पिछले कुछ महीनों से मैं यह अनुभव भी कर रहा हूँ।

साल की शुरुआत में ही, मैंने पहले अपने नौजवान बेटे को खो दिया और फिर, इस महीने, 14 April को Singhitarai Power Plant में हुए अफसोसजनक हादसे ने, मुझसे 25 बेशकीमती साथी छीन लिए। मैं ऐसी असामयिक मृत्यु का दर्द भली भाँति जानता हूँ। दोनों ही हादसे, इतने unnatural से, पीड़ा से भरे लगते हैं, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।

मुझे दुख और हैरत होती है सोचकर कि हमारे इस Athena plant में हमने सर्वोच्च सावधानी बरती, इस plant की पूरी जिम्मेदारी भी हमने Hindustan की सबसे भरोसेमंद महारत्न company NTPC-GE की partnership NGSL को सौंपी। Contractors और Employees भी उनके थे। Expertise भी उनका था। और इसी भरोसे पे निश्चिंत होकर हमने इस plant का रखरखाव और operations, outsource किया था। फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

यह वैसा ही है जैसे अक्सर वाहन मालिक, अपना वाहन किसी भरोसेमंद Driver को दे देते हैं। और उम्मीद करते हैं कि वाहन चालक और वाहन, नियमों के साथ चलकर सलामत रहेंगे।

Vedanta के हर contract में safety पे सबसे ज़्यादा focus रहता है। और NTPC और GE की भी यही policy रही है। उसके बाद भी इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाए तो दिल टूट जाता है।

मेरे बेटे Agnivesh सहित, जो 25 प्रियजन हमने खोए हैं, उन सभी जनों को मैं, Vedanta परिवार और अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सच है कि होनी पर तो कोई बस नहीं है। Athena Plant के सारे के सारे पीड़ितों को मुआवज़ा मिल चुका है और आगे भी हमसे Vedanta Group Chairman के रूप में जो भी हो पाएगा, वो हम ज़रूर करेंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button