Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaRaipur

परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 आरटीओ- एआरटीओ अधिकारियों के तबादले, जांजगीर-चांपा में विवेक सिन्हा को नई जिम्मेदारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट…

 

  • परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 आरटीओ- एआरटीओ अधिकारियों के तबादले, जांजगीर-चांपा में विवेक सिन्हा को नई जिम्मेदारी, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

 

नवा रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, राज्य शासन के परिवहन विभाग ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए प्रदेश के 20 आरटीओ और एआरटीओ अधिकारियों के तबादले किए हैं, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, इस तबादला सूची में जांजगीर-चांपा जिले में भी अहम बदलाव किया गया है, जारी आदेश के अनुसार, विवेक सिन्हा, जो वर्तमान में कोरबा/पेण्ड्रा में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे, उन्हें अब जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं, जांजगीर-चांपा में पदस्थ एआरटीओ गौरव साहू का तबादला जिला परिवहन अधिकारी, रायगढ़ के पद पर कर दिया गया है। इसके अलावा सूची में अन्य जिलों में भी बदलाव किए गए हैं। अतुल असैय्या को कोरबा, मोहन साहू को बलौदाबाजार, आनंद शर्मा को मुंगेली और प्रकाश रावटे को कांकेर का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है, जबकि अब्दुल मुजाहिद को परिवहन मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है।

शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में कसावट लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button