Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
AccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा–कोरबा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा–कार की टक्कर में 2 की हालत गंभीर, चालक फरार…

  • चांपा–कोरबा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा–कार की टक्कर में 2 की हालत गंभीर, चालक फरार…

जांजगीर चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के चांपा–कोरबा मुख्य मार्ग के PNB बैंक के समीप आज करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाइवा और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के बाद हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें लोड गिट्टी पूरे मार्ग पर बिखर गई और कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चांपा की ओर से कोरबा जा रही कार अचानक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से टकरा गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने का प्रयास किया और राहत कार्य शुरू किया

जानकारी के मुताबिक, कार में लगभग 5 से 6 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प् इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं अन्य सवारों को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना के बाद हाइवा वाहन का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है , घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। सड़क पर फैली गिट्टी को हटाने के लिए मशीनें लगाई गईं, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात को बहाल किया गया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button