
प्रदेशव्यापी मेडिकल बंद का असर जांजगीर-चांपा में भी दिखा, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें…
- प्रदेशव्यापी मेडिकल बंद का असर जांजगीर-चांपा में भी दिखा, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें…
जांजगीर-चांपा:- जिले सहित पूरे प्रदेश में आज बुधवार को 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, चांपा, जांजगीर, अकलतरा, नवागढ़ सहित जिले के अधिकांश दवा दुकानदारों ने राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर यह बंद आयोजित किया गया। दवा व्यापारियों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियों की वजह से छोटे मेडिकल स्टोरों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिना पर्याप्त निगरानी ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री से मरीजों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है।
मेडिकल स्टोर बंद होने का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और नियमित दवा लेने वाले मरीजों पर देखने को मिला। शुगर, बीपी और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कई लोग अस्पतालों और जनऔषधि केंद्रों का सहारा लेते नजर आए।
जिला औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष दीपक गोयल ने कहा कि जिला औषधि विक्रेता संघ, जिला जांजगीर चांपा के सभी केमिस्ट साथियों ने जिस तरह मेडिकल बंद में साथ दिया है, हम एक तरह से उनके ऋणी हो गए हैं, और संगठन के माध्यम से हम आने वाले समय में उस ऋण को चुकाने की कोशिश करेंगे, और कहा कि हमारी मांगें ऑनलाइन के खिलाफ थी, आज जिस तरह से युवा पीढ़ी ऑनलाइन माध्यम से कुछ न कुछ ऐसी दवाइयाँ हैं जिनका वह उपयोग कर रहा है, उसे नहीं करना चाहिए। सबसे ज़्यादा उन्हीं के लिए हालत बिगड़ रही है। हमने इसका विरोध किया है, हम कूरियर ड्रग्स जैसी नकली दवाओं का भी विरोध करते हैं, वही मांगे पूरी नहीं होने पर कहा की आने वाले समय में हम निश्चित तौर पर स्ट्राइक पर जाएंगे, ऑल इंडिया और प्रदेश के माध्यम से हमें सूचना दी जाएगी उसका पालन करेंगे,



