Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य, शिकायत दर्ज करने वाले ASI लाइन अटैच! मुड़पार गांव में कथित अवैध उत्खनन मामले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों और पंचों ने निष्पक्ष जांच की मांग की…

  • बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया पर दर्ज FIR कुछ ही घंटों में शून्य, शिकायत दर्ज करने वाले ASI लाइन अटैच!
  • मुड़पार गांव में कथित अवैध उत्खनन मामले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, ग्रामीणों और पंचों ने निष्पक्ष जांच की मांग की…

जांजगीर चाम्पा जिला मे बीजेपी नेता एवं व्यवसायी अमर सुल्तानिया पर मुड़पार गांव के पंचो द्वारा गांव के राय सागर बांध तालाब मे अवैध उतखनन किये जाने की शिकायत और विडिओ वायरल के बाद नैला पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की,, लेकिन कुछ घंटे मे ही नैला पुलिस ने पंचो द्वारा की गई शिकायत को ख़ारिज करते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ दर्ज अपराध को शून्य घोषित करने का प्रतिवेदन एसपी को सौपा,, पुलिस अधीक्षक ने अमर सुल्तानिया के खिलाफ दर्ज प्रकरण को समाप्त करते हुए नैला चौकी के विवेचना अधिकारी को काम मे लापरवाही के मामले मे लाइन अटैच कर दिया है।।

जांजगीर चाम्पा जिला के नैला चौकी क्षेत्र के मुड़पार गांव मे राम सागर बांधा तालाब मे अवैध रूप से मिट्टी उतखन्न को लेकर पंचो ने जनवरी माह से कई बार अकलतरा एसडीएम को आवेदन दिया लेकिन जिला प्रशासन द्वारा शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, और 18 मई को भी कुछ लोग चैन माउन्टेन, जेसीबी मशीन के साथ हाइवा मे मुरुम लोड करने लगे,, तभी गांव के पंचो से मौके मे पहुँच कर मिट्टी खुदाई के विषय मे जानकारी लेनी चाहिए और उसका विडिओ भी बनाया, मौके मे बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया और कुछ लोग उपस्थित थे, जिनका विडिओ बना कर ग्रामीणों ने वायरल किया और इस घटना की शिकायत नैला चौकी मे लिखित आवेदन दिया, वहीँ कुछ समय बाद अमर सुल्तानिया के प्लांट के सुरक्षा कर्मियों ने प्रहलाद गिर गोस्वामी और अन्य पंचो के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने की शिकायत की और नैला पुलिस ने प्रहलाद गिर गोस्वामी और अन्य लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये,

प्रहलाद गिर गोस्वामी और पंचो ने फिर से नैला चौकी पहुँच कर अमर सुल्तानिया और अन्य लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे और 19 मई को शाम 6 बज कर 45 मिनट पर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमे नैला चौकी मे पदस्थ एएसआई कृष्ण कुमार कोसले ने अमर सुल्तानिया और सहयोगियों के खिलाफ 296,351(3),115(2),3(5) bns के तहत दर्ज किया,

इस मामले मे पुलिस अधीक्षक ने बीजेपी नेता अमर सुल्तानिया के खिलाफ दर्ज हुए प्रकरण की तत्काल जाँच के निर्देश दिए और जाँच मे नैला चौकी के एएसआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने मे भारी लापरवाही करना पाया है,और नैला चौकी के ASI कृष्ण कुमार कोसले लाइन अटैच करते हुए अमर सुल्तानिया के खिलाफ दर्ज अपराध को शून्य घोषित कर दिया है, अमर सुल्तानिया के खिलाफ एफआईआर जाँच मे पाया कि ASI द्वारा मुड़पार गांव के आवेदक प्रहलाद गिर गोस्वामी एवं अन्य पंच की 18 मई की रात दिए गए आवेदन को चौकी प्रभारी को जानकारी दिए बिना ही 19 मई को पंचो की शिकायत पर कर दिया FIR दर्ज करना पाया, Asi पर चौकी प्रभारी से जानकारी छुपाने और मनमाने तरीके से कार्रवाई करने के कारण एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने किया लाइन अटैच किया. वही पंचो ने इस पूरे मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है….

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button