
जिला अस्पताल के डीजल घोटाले पर सियासी संग्राम तेज: विधायक ब्यास कश्यप ने BJP नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी ने कहा- सबूत दें या 3 दिन में माफी मांगें, एल्डरमैन नियुक्ति और डीजल मामले की जांच की मांग से बढ़ा विवाद…
- जिला अस्पताल के डीजल घोटाले पर सियासी संग्राम तेज: विधायक ब्यास कश्यप ने BJP नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी ने कहा- सबूत दें या 3 दिन में माफी मांगें, एल्डरमैन नियुक्ति और डीजल मामले की जांच की मांग से बढ़ा विवाद…
जांजगीर चांपा के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और जिला अस्पताल मे डीजल धांधली मे बीजेपी के नेताओ की गाडी मे सरकारी डीजल डालने का आरोप लगाया है, विधायक के आरोप के बाद बीजेपी मे खलबली मच गई है और बीजेपी के जिला महामंत्री नंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता लेकर विधायक के आरोप को बेबुनियाद बताया और तीन दिन के अंदर विधायक को माफ़ी माँगने का मोहलत दिया है और तीन दिन बाद आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने की चेतावनी दी है।
जांजगीर चांपा जिला अस्पताल मे सिविल सर्जन बी एल जागृति की नियुक्ति के बाद जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है, जिला अस्पताल मे परिवार नियोजन राशि गबन और जीवन दीप समिति मे भर्ती के मामले मे शिकायत की जाँच के बाद अब विधायक ब्यास कश्यप ने डीजल धोटाला का आरोप लगाया है, जिसमे 3 दिन मे जनरेटर से 1लाख 10 हजार रूपए की डीजल खपत को संदेह के दायरे मे बताया और उन्होंने सिविल सर्जन के 4 माह के कार्यकाल की जाँच की मांग की है और उन्होंने बीजेपी नेताओं की गाडी मे जनरेटर का डीजल जलने का आरोप लगाया है, इसके अलावा पामगढ़ क्षेत्र के बीजेपी नेता शरद शर्मा के वाट्सअप से वाइरल मेसेज जिमसे बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डर मेन बनाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने और एल्डर नहीं बनाने पर पैसा वापस करने की मांग के मामले मे भी विधायक ब्यास कश्यप ने जाँच की मांग की है।

विधायक ब्यास कश्यप द्वारा बीजेपी पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप से बीजेपी मे हड़कंप मच गया है, और बीजेपी महामंत्री नंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता लेकर विधायक द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया उन्होंने बीजेपी कार्यकर्त्ता द्वारा बीजेपी जिला अध्यक्ष पर एल्डर मेन बनाने के नाम पैसा उगाहि के मेसेज वाइरल करने पर बचाव करते हुए कहा कि शरद शर्मा का मोबाईल हैक होने के कारण इस तरह का मेसेज आने का दावा किया और शरद शर्मा द्वारा माफ़ी माँगने की बात की,और इस मामले को संगठन की जानकारी मे होने का दावा किया, वही जिला अस्पताल की डीजल धांधली मे बीजेपी नेताओं के नाम को गलत बताया और विधायक से आरोप का प्रमाण मांग है और प्रमाण नहीं देने पर 3 दिन के अंदर माफ़ी मांगने की नसीहत दी है, और माफ़ी नहीं माँगने पर विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है।
कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप द्वारा बीजेपी जिला अध्यक्ष के साथ बड़े नेताओं पर पद का दुरूपयोग कर शासकीय राशि का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार करने के आरोप और बीजेपी नेता के वाट्सअप से बीजेपी जिला अध्यक्ष के खिलाफ एल्डरमेन नियुक्ति मे धांधली के आरोप के बाद जिला भाजपा के पदाधिकारी हड़बड़ा गए है और मामले मे जाँच के बजाए सीधा विधायक की माफ़ी नामा का इंतजार कर रहे है।।



