
नागपंचमी पर दल्हापहाड़ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांजगीर चांपा पुलिस ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश…
- नागपंचमी पर दल्हापहाड़ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जांजगीर चांपा पुलिस ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश…
जांजगीर चांपा:- नागपंचमी के अवसर पर 17 अगस्त को जिले के अकलतरा के दल्हापहाड़ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस और थाना अकलतरा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि दल्हापहाड़ जाते समय किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, चाकू या धारदार हथियार अपने साथ न ले जाएं। मेले में चूड़ा, कड़ा और कलाइयों में पहनकर जाना प्रतिबंधित किया गया है। श्रद्धालु यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
बिलासपुर मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए हाई स्कूल मैदान चंदनिया रोड पड़रिया, कोरबा-बालोदा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए पटेल भवन मैदान पड़रिया और अकलतरा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए ग्राम कटघरी नरारी मैदान निर्धारित किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन पार्किंग स्थलों से आगे वाहन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
मेले में दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ न लगाएं। दल्हापहाड़ चढ़ते समय अपशब्दों का इस्तेमाल न करें और धार्मिक स्थल की मर्यादा एवं गरिमा बनाए रखें। शराब का सेवन कर मेला स्थल पर आना भी प्रतिबंधित है।
सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं को दोपहर 2 बजे तक दल्हापहाड़ की ऊंचाई से नीचे उतरना सुनिश्चित करना होगा। पहाड़ चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें, रास्ता न घेरें और केवल निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें।
दल्हापहाड़ में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल और पहाड़ मित्रों का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए दल्हापहाड़ में संचालित पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
जरूरी संपर्क नंबर:
थाना अकलतरा – 9479193109
कंट्रोल रूम जांजगीर – 9479193199
आश्रय परिवार – 7974513704
ग्राम सरपंच पड़रिया – 7987877762
पहाड़ मित्र अध्यक्ष – 6264609749
पुलिस की अपील है—नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें और नागपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।



