
वंदे मातरम् के सम्मान में सड़कों पर उतरा भाजपा युवा मोर्चा, मशाल रैली निकालकर जताया विरोध, बोले- राष्ट्रगीत का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान…
- वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान : युवा मोर्चा भाजपा ने निकाली मशाल रैली
जांजगीर चांपा :कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर सामने आए विवाद के विरोध में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राष्ट्रगीत के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के गायन को बीच में रोकने का संकेत दिया गया।
इसी विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर नगर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस कचहरी चौक जांजगीर से प्रारंभ होकर पैदल अटल चौक तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और देश की आन-बान-शान के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
मशाल जुलूस के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जांजगीर आकाश सिंह ने “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”, “वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “सोनिया गांधी माफी मांगो” जैसे नारे लगाए।
जितेंद्र देवांगन प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रगीत है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के विषय पर कांग्रेस की कथित भूमिका ने उसकी मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि वंदे मातरम् के मूल गीत में छह अंतरे हैं और केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2026 में जारी दिशा-निर्देशों में आधिकारिक अवसरों के लिए छह अंतरों वाले संस्करण को निर्धारित किया गया है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में राष्ट्रगीत के निर्धारित संस्करण और उसके सम्मानजनक गायन-वादन के लिए प्रोटोकॉल तय किए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनी संरक्षण के दायरे में लाने के लिए 2026 में संशोधन विधेयक संसद में पेश किया है। प्रस्तावित प्रावधान में राष्ट्रगीत के गायन को रोकने या उसमें जानबूझकर व्यवधान डालने पर तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों का प्रावधान प्रस्तावित है।
युवा मोर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान देश के सम्मान का विषय है और इसके अपमान के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।
मशाल जुलूस के माध्यम से भाजपा ने एक स्वर में संदेश दिया।
मशाल रैली में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प्रशांत सिंह ठाकुर, नंद चौधरी,नंदिनी राजवाड़े, पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी,रवि पाण्डेय, उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, हितेश यादव,अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, गुड्डू कहरा, रघु कश्यप, विक्की सिंह,उमेश राठौर,सुधीर झाझडिया, रितेश राठौर, नरेंद्र कौशिक, शिवचमन सिंह, राहुल सेन, प्रदीप सोनी, सोनू यादव,डॉ धनेश्वरी जागृति, मेघा यादव, रितेश अग्रवाल, प्रदीप राठौर।
युवा मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता; प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा जीतेन्द्र देवांगन, जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, अनुराग केसरवानी, सोनू यादव अध्यक्ष जांजगीर मण्डल, लव देवांगन, सूर्य प्रताप, विकाश श्रीवास,कमल राठौर, छवि कश्यप, पलास चंदेल, चुन्नी राठौर, संकेश्वर यादव, सुशांत बंजारे, शशि दास, आदर्श पाण्डेय, रोहन, दिल चंद, रामेश्वर, आदर्श, रोहन, योगेश्वर, बृजेश,राहुल,निहाल, मिंटू, अजय, अभय, अमन, लालू, राकेश, सुरेन्द्र, पंकज कहर, पीयूष,यश, अमित, मनोज, रिया यादव, आकाश, आर्यन, रवि पाण्डेय, प्रांशु, सुशांत, कमलकांत साहू एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



