
Breaking NewsAccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
NH-49 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खेत में पलटी, चार घायल करीब चार बार पलटने के बाद खेत में जा गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला, वाहन में सवार चारों लोगों को आई मामूली चोटें, सभी सुरक्षित…
- NH-49 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, चार लोग घायल…
जांजगीर-चांपा जिले के नेशनल हाईवे-49 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो करीब चार बार पलटने के बाद खेत में जाकर गिरी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से उतरकर खेत की ओर जा पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन कई बार पलटता हुआ खेत में जा गिरा।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल वाहन में सवार लोगों की मदद की। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई। चारों सवारों को मामूली चोटें लगी हैं।



