Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

शासकीय पाइप चोरी का फरार मुख्य सरगना रायपुर से गिरफ्तार, लोरमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख के डीआई पाइप चोरी मामले में आरोपी जेल भेजा…

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से) के निर्देशन में लोरमी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शासकीय लोहे के पाइप चोरी के फरार आरोपी मुख्य सरगना को रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

थाना लोरमी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोड़खाम्ही नहर मे शासकीय नल जल योजनांतर्गत पाईप रखे पाईप को चोरी करने वाले मुख्य आरोपी अमित सिंह को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

चोरी के प्रकरण मे घटना दिनांक से फरार मुख्य आरोपी को रायपुर से लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रकरण मे पूर्व मे 01 आरोपी सहित 01 अपचारी के विरूद्ध किया गया है कार्यवाही

आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2), 317 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही

मुंगेली :-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराध मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने व त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस श्री प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के कुशल मार्गदर्शन पर थाना लोरमी पुलिस को चोरी के प्रकरण ग्राम गोड़खाम्ही मे शासकीय नल जल योजनांतर्गत लोहे के पाईप की चोरी करने वाले फरार मुख्य सरगना आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता।
प्रार्थी बालगा भास्कर राव निवासी खरजाड़ा थाना जिला सीसीए श्रीकाकुलम आंध्रप्रदेश हा.मु. आशु दंत चिकित्सालय के पास करही मुंगेली, जिला मुंगेली ने दिनांक 26.06.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड गाड़ाटोला मोड़ के पास निर्माण स्थल (साईड) मे रखे 30 नग डीआई पाईप मे से दिनांक 10.06.2026 के 24 नग डीआई पाईप साईज 250 एमएम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,00,000 लाख रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अप. क. 272/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान माल मुल्जिम की पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी गये मशरूका को अनुपपुर शहडोल मार्ग कुदौली स्थित एक कबाड़ी के दुकान पर बिकी किया गया है। सूचना तस्दीकी पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मौका पहुंचकर रेड कार्यवाही कर कबाड़ी दुकान का संचालक अनुज कुमार नामदेव मिला जिसे हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर चोरी गये पाईप को दिनांक 13.06.2026 को ट्रक कमांक सीजी 04 एमजी 3817 में लेकर गये जिसे मुख्य सरगना अमित सिंह व चालक से खरीदकर लोहे के पाइप को कटिंग कर कबाड़ी दुकान मे रखना बताये जाने पर आरोपी अनुज कुमार नामेदव के कबाड़ दुकान से चोरी गये पाईप नग को जप्त कर आरोपी अनुज कुमार नामदेव पिता कृष्ण कुमार नामदेव उम्र 20 साल निवासी पोड़ी थाना एवं जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) को दिनांक 28.06.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा इसी प्रकरण मे एक विधि से संघर्षरत बालक जो चोरी से ट्रक मे लोहे के पाइप को भरकर ब्रिकी हेतु भेजने पर घटना में प्रयोग किये वाहन मोटरसायकल को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 30.06.2026 को न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया एवं मुख्य सरगना अमित सिंह फरार हो गया था।
प्रकरण मे लोरमी पुलिस द्वारा शासकीय नल जल योजनांतर्गत लोहे के पाईप की चोरी करने वाले फरार मुख्य सरगना आरोपी अमित सिंह ठाकुर की निश्चित पता ठिकाने पर लगातार घेराबंदी कर पतासाजी किया जा रहा था कि दिनांक 16.08.2026 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से आरोपी अमित सिंह ठाकुर पिता ज्ञानेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी छोटे अतरगुड़ा, थाना चक्रधरनगर रायगढ़ हाल मुकाम संतोषीनगर रायपुर को रायपुर से हिरासत मे लेकर तथ्यात्मक पुछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार करने एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), प्र.आर. दयाल गवास्कर,
आर. राजु साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम, कवि टोप्पो, ईश्वर मरावी, की सराहनीय भूमिका रही।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button