Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentNational News

नए थार गाड़ी खरीद कर पूजा करने के बाद, नींबू पर चढ़ाना था थार का पहिया, लेकिन महिला ने शोरूम का शीशा तोड़ते हुए 15 फीट नीचे ही कुदा दी गाड़ी…

 

पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार में एक महिला थार खरीदने पर इतनी खुशी थी कि उसने शोरूम की पहली मंजिल से ही कार को नीचे कुदा दिया. दरअसल, महिला ने सोमवार शाम को दिल्ली निर्माण विहार में स्थित महिंद्रा शोरूम से 27 लाख रुपये की नया चमचमाती थार कार खरीदी थी.

 

इस थार गाड़ी की पूजा भी शोरूम के अंदर ही हुई. तभी महिला को कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था लेकिन महिला ने ज्यादा तेज एक्सीलेटर दे दिया और कार अचानक ही शीशे से टकराकर सीथे 15 फीट नीचे आ गिरी. इस दौरान वहां पर एक कर्मचारी भी बैठा हुआ था.

कार के गिरते ही उसके एयरबैग्स खुल गए और इस वजह से महिला की जान बच गई. हालांकि, हादसे में महिला और कर्मचारी विकास घायल हो गए. इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी. जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि किसी भी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही कोई पुलिस कॉल हुई है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button