Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsAstrology & VastuChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र…

  • बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा,
  • जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन,
  • विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र,

जांजगीर चांपा/बम्हनीडीह :-पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत जयपुरिया परिवार द्वारा 13 से 19 सितंबर 2026 तक बिर्रा रोड, बम्हनीडीह में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक डा. श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कथा स्थल पर तैयारियां जोरो से चल रही हैं।

कथा के शुभारंभ अवसर पर 13 सितंबर रविवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित भव्य झांकियां, धार्मिक एवं भक्तिमय संगीत की प्रस्तुतियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

अनिरुद्धाचार्य महाराज का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम:– आयोजन में अनिरुद्धाचार्य महाराज जी का विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया है जो कि कथा के बाद 6 बजे से 7 बजे तक 1 घंटे का रहेगा I इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को महाराज जी से सीधे प्रश्न पूछने और उनके सरल, रोचक एवं ज्ञानवर्धक उत्तर सुनने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम कथा आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा।

कथा का होगा लाइव प्रसारण:- दूर-दराज से कथा में शामिल नहीं हो पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजन की लाइव प्रसारण व्यवस्था भी की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण आपको साधना एवं श्रद्धा चैनल मे होगा I इसके माध्यम से श्रद्धालु घर बैठे कथा, प्रवचन, भजन-संगीत एवं आयोजन के प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़ सकेंगे।

सात दिनों में होंगे भगवान के विभिन्न प्रसंग:- 13 सितंबर को देवाप्रतिष्ठा, भागवत माहात्म्य एवं शुकदेव आगमन, 14 सितंबर को विराट स्वरूप वर्णन एवं श्री ध्रुव चरित्र तथा 15 सितंबर को प्रह्लाद चरित्र एवं गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग होगा।

16 सितंबर को वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव, 17 सितंबर को बाललीला, माखनचोरी, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग तथा 18 सितंबर को रुक्मणी विवाह महोत्सव एवं सुदामा चरित्र का प्रसंग होगा।

कथा के अंतिम दिन 19 सितंबर को नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान एवं द्वादश स्कंध के प्रसंगों के साथ कथा का विश्राम होगा।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील:- जयपुरिया परिवार ने क्षेत्र सहित आसपास के गांवों एवं नगरों के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, भक्ति और धर्म के मार्ग से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button