Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsEntertainmentNational NewsSportsState & Local NewsSuccess Stories

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी…

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अब किसी भी नए गाने के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करने का ऐलान किया है। यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके अरिजीत ने अपने श्रोताओं को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा- नमस्ते, आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं. इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला हूं. मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं. यह एक बेहद खूबसूरत सफर रहा.

X पर अरिजीत ने लिखा- भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं. मैं अच्छे म्यूजिक का बहुत बड़ा फैन हूं और आगे चलकर और सीखूंगा और एक छोटे से कलाकार के तौर पर अपने दम पर और काम करूंगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद. मेरे कुछ पुराने कमिटमेंट बाकी हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा. इसलिए इस साल आप मेरी कुछ रिलीज सुन सकते हैं. साफ तौर पर कह दूं- मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा हूं.

 

रियलिटी शो से हुई थी शुरुआत:अरिजीत सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं. उनकी आवाज न सिर्फ रोमांटिक गानों की पहचान बनी, बल्कि दर्द, सूफी और देशभक्ति गीतों में भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी.

फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ में भी गाने गाए. सिंगर अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं.उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं. Spotify, YouTube और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर वह दुनिया के सबसे ज्यादा सुने जाने वाले भारतीय कलाकारों में शामिल हैं.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button