
भारतीय जनता युवा मोर्चा : अमन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिली…
- भारतीय जनता युवा मोर्चा : अमन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिली..
जांजगीर-चांपा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस घोषणा में जांजगीर-चांपा जिले के युवा नेता अमन प्रताप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमन प्रताप सिंह का संगठनात्मक अनुभव सशक्त और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने तत्कालीन युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के करीबी सहयोगी के रूप में उनके नेतृत्व में संगठन के लिए निरंतर कार्य किया है। पार्टी के विभिन्न आंदोलनों एवं कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय और प्रभावी भागीदारी रही है।
इसके साथ ही सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक रहते इसके प्रबंधन में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई, जिससे संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया।
तेज-तर्रार कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और युवा वर्ग में मजबूत पकड़ के कारण अमन प्रताप सिंह को यह दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से जांजगीर-चांपा जिले सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



