Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

रेलवे सुविधाओं को लेकर जांजगीर-चांपा में बड़ा आंदोलन, विधायक समर्थकों के साथ सड़क पर, नैला आरओबी, फुट ओवरब्रिज और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर नगर बंद व चक्का जाम, रेलवे अधिकारियों से हुई लंबी चर्चा लेकिन नहीं बनी सहमति…

 

  • रेलवे सुविधाओं को लेकर जांजगीर-चांपा में बड़ा आंदोलन, विधायक समर्थकों के साथ सड़क पर
  • नैला आरओबी, फुट ओवरब्रिज और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर नगर बंद व चक्का जाम,
  • रेलवे अधिकारियों से हुई लंबी चर्चा लेकिन नहीं बनी सहमति..

जांजगीर चांपा:- रेलवे की समस्याओं को लेकर जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप अपने समर्थको के साथ आंदोलन में उतर गए हैं, नगर बंद कर चक्का जाम करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है, नैला नगर के व्यापारी संघ द्वारा भी आंदोलन को समर्थन दिया जा रहा है,,, वहीं अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया, स्टेशन रोड में परशुराम चौंक पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जा रहा है, आंदोलन की सूचना पर बिलासपुर से रेलवे के अधिकारी पहुंचे.

अधिकारियो के साथ विधायक और प्रतिनिधि मंडल की बंद कमरे में लंबी चर्चा चली, लेकिन लिखित में कोई सहमति नहीं बन सकी नैला रेल्वे फाटक पर ओवर ब्रिज, नहरिया बाबा फुट ओवर ब्रिज और जांजगीर नैला रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज़ और स्टेशन में सुविधा विस्तार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

बता दें कि 8 माह पहले भी विधायक व्यास कश्यप ने नैला आरओबी निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, लगातार हो रही मांग के बावजूद अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है, इसलिए इस बार आंदोलन को उग्र करते हुए मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button