Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी पर बड़ा फैसला: स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला शेड्यूल अब 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लू के खतरे के बीच बच्चों को मिली राहत…

 

  • छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी छुट्टियां, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद…
  • छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी पर बड़ा फैसला: स्कूल शिक्षा विभाग ने बदला शेड्यूल
  • अब 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, लू के खतरे के बीच बच्चों को मिली राहत…

भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए Chhattisgarh School Education Department ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार पहले जहां गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित थीं, वहीं अब इसे संशोधित करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक घोषित कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया है।

यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा, हालांकि, इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों पर यह नियम लागू नहीं होगा और उनके लिए पूर्व निर्धारित आदेश यथावत रहेंगे।

सरकार के इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button