Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

धान खरीदी में टोकन अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, विधायक कंधे में धान का बोरा लेकर SDM कार्यालय का घेराव करने पहुंचे…

 

  • धान खरीदी में टोकन अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,
  • विधायक कंधे में धान का बोरा लेकर SDM कार्यालय का घेराव करने पहुंचे…

जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी केंद्रों पर टोकन नहीं कटने से परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया, जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जांजगीर एसडीएम और चांपा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया, प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, धान खरीदी केंद्रों में टोकन कटने में हो रही देरी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है, इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, वही जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप कंधे में धान से भरा बोरा लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे,

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया किसान मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैंअब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी के बाद क्या कदम उठाता है।जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि धान खरीदी में टोकन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, किसान दिन-रात परेशान हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है, हम मांग करते हैं कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाए और टोकन काटने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।”विधायक व्यास कश्यप ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी को जल्द सुचारू नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

इस दौरान जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने भी कहा कि किसान पहले ही मौसम और लागत से जूझ रहा है, ऊपर से टोकन नहीं कटने से उसकी परेशानी बढ़ गई है, प्रशासन को तत्काल व्यवस्था सुधारनी चाहिए, वरना किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button