Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhNational NewsState & Local News

जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, टक्कर के बाद लगी भीषण आग, मौके के लिए रवाना हुई पुलिस-प्रशासन टीम…

  • जशपुर में बड़ा विमान हादसा, पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, टक्कर के बाद लगी भीषण आग, मौके के लिए रवाना हुई पुलिस-प्रशासन टीम, हादसे का वीडियो वायरल…
  • कारण और हालात पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं

जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक प्राइवेट विमान हादसे का शिकार हो गया है, जानकारी के मुताबिक नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से एक प्राइवेट विमान टकरा गया, जिससे मौके पर आग लग गई और पहाड़ से धुएं व आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

 

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद आग भड़कती नजर आ रही है। फिलहाल हादसे के कारणों और विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस हादसे से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button