Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट: बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी 1000 रुपए की मासिक राशि, 30 जून तक  निःशुल्क कराएं e- KYC प्रक्रिया पूरी…

  • महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट: बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगी 1000 रुपए की मासिक राशि, 30 जून तक  निःशुल्क कराएं e- KYC प्रक्रिया पूरी..
  • महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क, 30 जून तक कराएं अपडेट

जांजगीर चांपा – अगर आप महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है, अब बिना ई-केवाईसी के आपकी मासिक राशि अटक सकती है, और आपको प्रतिमाह 1000 रुपए मिलने वाली नहीं मिलेगी, इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 30 जून तक निःशुल्क विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है, ताकि सभी हितग्राही समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें और योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे.

 

जांजगीर-चांपा जिले में महतारी वंदन योजना के तहत जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी अब तक नहीं हुआ है, उनके लिए 01 अप्रैल 2026 से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी तभी पूर्ण माना जाएगा, जब हितग्राही का नाम योजना के पंजीयन और आधार कार्ड में एक समान होगा, हितग्राही अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर नाम का मिलान कर सकते हैं, यदि नाम में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसके सुधार के लिए संबंधित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आवेदन देना होगा.

 

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी अनिता अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिले में करीब 2 लाख 56 हजार 631 लाभार्थियों महिलाओं का ई-केवाईसी अभी लंबित है, हालांकि करीब 12 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है, इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों और सीडीपीओ को प्रशिक्षण दिया गया है और अब यह अभियान तेजी पकड़ रहा है. और बताया कि यह ई केवाईसी पूरी तरह निःशुल्क है, उन्होंने सभी महिलाओं और माताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना ई-केवाईसी जरूर करवा लें, यह न सिर्फ राशि प्राप्त करने के लिए आवश्यक है, बल्कि लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया भी इसी के माध्यम से पूरी की जाएगी, इसलिए 30 जून से पहले ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे.

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button