Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

नारी शक्ति वंदन पर BJP महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता: 33% आरक्षण बिल को बताया ऐतिहासिक कदम, सांसद कमलेश जांगड़े ने जताया PM मोदी का आभार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर…

  • नारी शक्ति वंदन पर BJP महिला मोर्चा की प्रेस वार्ता
  • 33% आरक्षण बिल को बताया ऐतिहासिक कदम,
  • सांसद कमलेश जांगड़े ने जताया PM मोदी का
  • आभार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर…
जांजगीर चांपा जिला मे भी बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण बिल लाने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता मे सांसद कमलेश जांगड़े ने प्रेस वार्ता लीं और महिलाओ के प्रति प्रधानमंत्री की सोच के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
सांसद कमलेश जांगड़े ने नारी शक्ति वंदन प्रेस वार्ता मे मिडिया से चर्चा करते हुए बताया कि महिला आरक्षण बिल लोक सभा के विशेष सत्र मे 16, 17और 18 अप्रेल को पारित होने वाला है, जिस बिल के समर्थन मे सांसद शामिल होंगी और नारी शक्ति वंदन के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताएगी, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा महिला सशक्तिकरण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है, महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद ग्राम सभा से विधानसभा और लोक सभा मे पहुंच कर देश की प्रगति उन्नति और विकास के लिए नीति निर्धारण भी करेंगे।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य लता आनंद मिरी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद लगातार देश मे राज किया, और इंदिरा गांधी महिला प्रधानमंत्री भी बनी लेकिन महिलाओ आरक्षण के लिए कुछ नहीं कर पाई, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ना केवल महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है बल्कि देश के विकास मे महिलाओ कि भागीदारी बधाई है।
महिला मोर्चा के प्रेस वार्ता मे साफ कर दिया कि अब महिलाए किसी क्षेत्र मे पुरुषो के पीछे नहीं है, इसलिए तभी तो भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति के बाद भी प्रेम वार्ता को महिलाओ ने सम्बोधित किया और पुरुष नेता उनका उत्साह वर्धन करते रहे।।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button