Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

ब्रेकिंग: मड़वा पावर प्लांट में तेंदुए की दहशत, वॉच टावर के पास दिखा तेंदुआ, सुरक्षा कर्मी ने बनाया वीडियो, देर रात तक चला रेस्क्यू, सुबह फिर जारी रहेगा वन विभाग का सर्च ऑपरेशन, ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह…

  •  मड़वा पावर प्लांट में तेंदुए की दहशत: 
  • वॉच टावर के पास दिखा तेंदुआ, सुरक्षा कर्मी ने बनाया वीडियो
  • रातभर चला रेस्क्यू, सुबह फिर जारी रहेगा वन विभाग का सर्च ऑपरेशन
  • ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह
  • वन विभाग की पूरी टीम निगरानी में

जांजगीर-चांपा:- मड़वा पावर प्लांट परिसर में तेंदुए के दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वॉच टावर नंबर 5 के पास सुरक्षा कर्मियों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा और तुरंत उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में तेंदुआ साफ नजर आने से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई जगहों पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। हालांकि, पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलने के बावजूद तेंदुआ नहीं मिला। वन विभाग ने सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान जारी रखने की बात कही है।

कुदरी गांव के सरपंच बबली आर.के. यादव ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखने पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना देने की अपील की है।फिलहाल इलाके में डर और सतर्कता का माहौल है, और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button