Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

BREAKING NEWS: सक्ती में दिनदहाड़े युवती को मारी गोली, 2 बदमाश मौके से फरार, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस…

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिनदहाड़े एक युवती को गोली मार दिए जाने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दो अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सक्ती जिले के सक्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button