
CG ASP–DSP Transfer: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 35 एएसपी और 60 डीएसपी के तबादले, देर रात जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट…
- CG ASP–DSP Transfer: पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 35 एएसपी और 60 डीएसपी के तबादले, देर रात जारी हुआ तबादला आदेश, देखे पूरी लिस्ट…
छत्तीसगढ़:- आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्तर पर भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है, राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं, जिससे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रशासन का चेहरा बदल गया है। सोमवार देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया गया है। इस आदेश में कुल 35 एएसपी और 60 डीएसपी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों के बाद कई जिलों में कानून-व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में चली गई है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी समय में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार कई अधिकारियों को मैदानी जिलों में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को जिला मुख्यालय एवं विशेष शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों के इस बड़े फेरबदल के बाद अब प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन के कामकाज में नई सक्रियता और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
देखिए पूरी तबादला सूची…




