Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsBilaspurChhattisgarh

CG News:- पुलिस की खुली चौपाल! कोई जमीन विवाद लेकर पहुंचा, कोई साइबर ठगी का दर्द… SSP रजनेश सिंह ने मौके पर सुनी 60 फरियादें फरियादियों ने कहा आज पहली बार लगा कि सुनवाई हुई”… की भीड़ के बीच अलग दिखी पुलिस की पहल..

CG News:- पुलिस की खुली चौपाल! कोई जमीन विवाद लेकर पहुंचा, कोई साइबर ठगी का दर्द… SSP रजनेश सिंह ने मौके पर सुनी 60 फरियादें फरियादियों ने कहा आज पहली बार लगा कि सुनवाई हुई”… की भीड़ के बीच अलग दिखी पुलिस की पहल.

 

Bilaspur News:-बिलासपुर। शुक्रवार को बिलासगुड़ी चेतना भवन का माहौल किसी सामान्य सरकारी कैंप जैसा नहीं था। यहां कुर्सियों से ज्यादा उम्मीदें लगी थीं… और फाइलों से ज्यादा लोगों की परेशानियां खुलकर सामने आ रही थीं। कोई जमीन विवाद में उलझा था, कोई साइबर ठगी में अपनी जमा पूंजी गंवाने के बाद न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचा था, तो कोई पारिवारिक कलह से टूटकर पुलिस से राहत चाहता था।

भीड़ में कई चेहरे ऐसे थे, जिनकी शिकायत सिर्फ एक आवेदन नहीं थी… वह महीनों की भागदौड़, नाराजगी और सिस्टम से टूटा भरोसा भी था। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग दिखी। मंच पर सिर्फ अधिकारी नहीं बैठे थे, बल्कि खुद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए।

एक दिन में पहुंचीं 60 शिकायतें:Bilaspur बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित वृहद शिकायत निवारण शिविर में एक ही दिन में 60 शिकायतें पहुंचीं। खास बात यह रही कि ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जैसे-जैसे फरियादी अपनी बात रखते गए, वैसे-वैसे संबंधित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते रहे। कई लोग बाहर निकलते वक्त यही कहते सुनाई दिए — “आज पहली बार लगा कि सुनवाई सच में हुई है।”

जमीन विवाद, साइबर फ्रॉड और पारिवारिक मामले सबसे ज्यादा: शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन विवाद, लेन-देन में धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड और पारिवारिक मामलों से जुड़ी सामने आईं। कई आवेदन ऐसे भी थे, जो लंबे समय से अलग-अलग थानों और दफ्तरों के बीच घूम रहे थे। लेकिन इस बार माहौल अलग दिखा। यहां फाइलों को आगे बढ़ाने से ज्यादा लोगों की बात सुनने पर जोर नजर आया।

 

“जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म”एसएसपी रजनेश सिंह ने साफ कहा कि शिकायत निवारण शिविर का मकसद सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि लोगों को त्वरित राहत देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहती है कि आम आदमी को अपनी समस्या लेकर बार-बार थानों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा, “जनता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म है।” शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली में इसका असर भी दिखाई दिया।

पूरा पुलिस अमला रहा मौजूद:शिविर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, SDOP और थाना प्रभारी मौजूद रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW रश्मित कौर चावला, CSP कोतवाली, CSP सिविल लाइन और DSP आजाक सहित पूरा पुलिस अमला शिकायतों के त्वरित निराकरण में जुटा रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button