Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

जनादेश परब में झीरम घाटी पर जे.पी. नड्डा के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई, टी.एस. सिंहदेव ने किया जोरदार हमला, जानकारी है तो कार्रवाई करें, नहीं तो माफी मांगें नड्डा जी…

  • 22 दिसंबर को जांजगीर में जनादेश परब के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का पलटवार, कहा- जे पी नड्डा को कांग्रेस पार्टी और झीरम घाटी के शहीदो के परिवार से मांगनी चाहिए माफी 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी के जांजगीर प्रवास के दौरान दिया उनका भाषण सुना। उनके शब्दों ने मुझे जितना आश्चर्यचकित किया, उतना ही दुख भी पहुँचाया।

नड्डा जी ने भरे मंच से दावा किया कि वे जानते हैं कि झीरम घाटी के इस जघन्य अपराध में कौन शामिल था। यह कोई साधारण दुर्घटना नहीं, बल्कि हमारे नेताओं और साथियों की सामूहिक हत्या थी। मेरा नड्डा जी से सीधा सवाल है—यदि आप सच जानते हैं, तो अब तक मौन क्यों हैं? आप सत्ता में हैं, एजेंसियां आपके पास हैं, फिर कार्रवाई क्यों नहीं?

आपने अपने भाषण में “रक्षक” के भक्षक बनने की बात कही। मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि उस समय “रक्षक” की भूमिका में कौन था? छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी। केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस का पूरा तंत्र तत्कालीन सरकार के अधीन था। उस समय की सरकार की विफलता और नाकामी ही थी कि हम अपने नेताओं को खो बैठे।

एक जिम्मेदार पद पर बैठकर, जानकारी होने का दावा करना और फिर भी दोषियों पर कार्रवाई न करना—यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।

मेरा आपसे स्पष्ट कहना है— यदि आपके पास जानकारी है तो तत्काल कार्रवाई करें। और यदि यह केवल राजनीतिक बयानबाजी है,तो आपको झीरम के शहीदों के परिवारों और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

देखिए पूरा वीडियो… https://www.instagram.com/reel/DSo9SgrkZub/?igsh=cTFkOHRkdDhpbjFx

 

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button